Sunday 23 February 2014

क्या टिकट वितरण में भाजपा में मिल पायेगा पिछड़ों को सामाजिक न्याय?

-पंकज शर्मा
‘‘सीटें 80, पिछड़ों की आबादी 54 प्रतिशत व दावेदारी 34 क्षेत्रों से’’
देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 80 सीटें हैं। जिनमें से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भाजपा में इस समय नरेन्द्र मोदी के नाम पर बने अच्छे माहौल में तमाम लोग टिकट के लिए हाथ पैर मार रहें हैं तथा कुछ लोग बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा कर टिकट का जुगाड़ बिठा रहें हैं। तमाम वे लोग जो भाजपा के बुरे दिन में साथ छोड़कर चले गये थे, वे भी पुनर्वापसी कर टिकट की दावेदारी में लगे है। यहीं नहीं तमाम ऐसे लोग जिन्हें सपा बसपा में टिकट नहीं दिया, वें भी शरणार्थी के रूप में भाजपा में आकर टिकट की दावेदारी कर पुराने लोगों के लिए खतरा बन गये हैं। कांग्रेस के कुछ सांसद जो कांग्रेस के बुरे दिन को देखकर भाजपा में आने का जुगाड़ बैठा रहें हैं। 
भाजपा सरकार के समय गठित सामाजिक न्याय समिति-2001 की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश में सवर्ण वर्ग की आबादी 20.95 जिनमें मुस्लिम सवर्णो (शेख, सय्यद, पठान, मुगल आदि) की आबादी लगभग 6 प्रतिशत है। इसी तरह पिछड़े वर्ग की आबादी 54.05 प्रतिशत है जिनमें पसमान्दा मुसलमानों की आबादी लगभग 8 प्रतिशत है। नरेन्द्र मोदी के पिछड़ा होने का प्रचार किये जाने से पिछड़ा वर्ग तेजी से भाजपा की तरफ जुड़ता जा रहा है। नरेन्द्र मोदी के दूत व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवध्प्रदेश प्रभारी अमित शाह पिछड़ों को पूरी तरह साधने की कोशिश में लगे हैं। 8 जनवरी को पिछड़े वर्ग के नेताओं के सम्मेलन में उन्होंने टिकट वितरण में पिछड़ों को सम्मान जनक हिस्सेदारी देने की बात की। इसी सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पिछड़ों को आश्वस्त करते हुये कहा कि आप लोग चिन्ता न करें, मैं आपका चौकीदार बनकर चौकरीदारी का काम करूँगा। 27 जनवरी को दिल्ली में सम्पन्न सामाजिक न्याय मोर्चा उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक में राजनाथ सिंह व अमित शाह ने कहा कि पूर्व चुनावों से कहीं अधिक टिकट पिछड़ों को इस बार दिया जायेगा।
भाजपा में पहले पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ था जिसको 27 जून, 2013 को प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लौटन राम निषाद व प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश पाल की पहल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसका नाम सामाजिक न्याय मोर्चा करने की घोषणा किये जो भाजपा के लिए काफी कारगर होता दिख रहा है। यहीं नहीं तमाम आधार विहीन नेता सामाजिक न्याय मोर्चा को खतरा मानने लगे हैं। अब देखना है कि सामाजिक न्याय की प्रबल पक्षधर बनने वाली भाजपा टिकट वितरण में कितने पिछड़ांे व अतिपिछड़ों को भागीदारी देती है, वह 3 मार्च के बाद भाजपा की जारी होने वाली सूची से साफ हो जायेगा। पिछड़ों ने निषाद, कश्यप, केवट, मल्लाह, बिन्द, राजभर, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, माली, सैनी, किसान, पाल, बघेल, विश्वकर्मा, नाई, चौरसिया, बारी, चौहान, तेली, साहू, खागी आदि अत्यन्त पिछड़ों की आबादी 30 प्रतिशत से अधिक हैं जो काफी निर्णायक स्थिति में है। 
पिछड़ों की आबादी 54 प्रतिशत, अत्यन्त पिछड़ों की 30 प्रतिशत से अधिक है, और प्रदेश की 80 सीटों में से 63 सीटें सामान्य हैं, अब देखना है कि टिकट वितरण में भाजपा पिछड़ों के साथ कितना सामाजिक न्याय कर पाती है। पिछड़े व अतिपिछड़े वर्ग के लोगों ने प्रदेश की 34 सीटों पर दावेदारी के लिए आवेदन किया है। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑवला से धर्मेन्द्र कश्यप, बहोरन लाल मौर्य, धर्मपाल सिंह लोधी, भगवान सिंह शाक्य, बरेली से डॉ0 डी0सी0 वर्मा, संतोष गंगवार, खीरी से देवेन्द्र वर्मा, राम कुमार वर्मा, धौरहरा से श्रीमती रेखा वर्मा, सीतापुर से विजय सिंह वर्मा, राजेश वर्मा, महेन्द्र यादव, उन्नाव से लौटन राम निषाद, रमेश चन्द्र लोधी, सुन्दर लाल लोधी, भारत सिंह मौर्य, कृपाशंकर सिंह, अमेठी से भागीरथी मौर्य, फर्रूखाबाद से प्रो0. राम बक्स वर्मा, सुशील कुमार शाक्य, गाजीपुर से लौटन राम निषाद, बाबू लाल बलवन्त, राजेन्द्र प्रसाद निषाद, कपिल देव यादव, गिरधारी लाल यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, सहारनपुर से सुशील सैनी, केसी वालियान, कैराना से हुकुम सिंह, विजय कश्यप, मुरादाबाद से डॉ0 नैपाल सिंह, जयपाल सिंह सैनी, सम्भल से सुरेश सैनी, अमरोहा से डॉ0 चन्द्रहास सैनी, बागपत से रितुराज कश्यप, फिरोजाबाद से शंकर लाल निषाद, अरविन्द बघेल, कुवर सिंह निषाद, कन्नौज से साक्षी महाराज, अकबरपुर से राजकुमारी कुशवाहा, गीता निषाद, नीलिमा कटियार, जय प्रकाश कुशवाहा, झांसी से जगदीश साहू, राम रतन कुशवाहा, हमीरपुर से बाबूराम निषाद, प्रीतम सिंह लोधी, फतेहपुर से रामहित निषाद, महेश साहू, साध्वी निरंजन ज्योति, श्याम लाल निषाद, फूलपुर से राजकुमारी पटेल, राजेश्वरी पटेल, केशव मौर्य, मिर्जापुर से अनुराग सिंह, फैजाबाद से राम चन्द्र यादव, विनय कटियार, विनोद जायसवाल, महेन्द्र चौरसिया, अम्बेडकर नगर से विमल कुमार निषाद, डॉ0 संजय कुमार निषाद, सिया राम वर्मा, सीताराम निषाद, भीम निषाद, रमापति मौर्य, कैसरगंज से मुकुट बिहारी वर्मा, श्रावस्ती से अनुपमा जायसवाल, भदोही से लौटन राम निषाद, आर0डी0 पाल, डॉ0 आर0के0 पटेल, सखाराम यादव, राम रति बिन्द, आजमगढ़ से रमाकांत यादव, महाराजगंज से पंकज चौधरी, कुशीनगर से डॉ0 के0सी0 कुशवाहा, घोसी से बाल कृष्ण चौहान, फागू चौहान, राम दर्शन यादव, सुनील गुप्ता, सलेमपुर से जय प्रकाश निषाद, रविन्द्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संजय यादव, देवेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, चन्दौली से आनन्द रत्न मौर्य ने उम्मीदवारी के लिए दावेदारी किया है। इनमें से 70 प्रतिशत दलबदलु दावेदार हैं। एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ही चुनाव लड़ेंगे। उमाभारती का अलीगढ़, अमरोहा, उन्नाव से लड़ने के बारे में खबरें आती रहती है। उम्मीदवारी की सूची आने के बाद साफ हो जायेगा, कि किन-किन क्षेत्रों से किस पिछड़े को उम्मीदवार बनाया गया है।
विगत महीने भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लौटन राम निषाद द्वारा अतिपिछड़ों को 20 से 25 टिकट देने की मांग उठाने पर प्रदेश के कई नेता चौकन्ने हो गये थे, इस संदर्भ में जब उनसे पूछा गया कि भाजपा कितने पिछड़ों को टिकट देने वाली है, तो उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी व अमितशाह जी पिछड़ों के सम्मान व भागीदारी के लिए पूरी तरह सतर्क है और इन लोगों ने विगत दिनों से अधिक टिकट देने का आश्वासन दिये है। यह पूछे जाने पर कि यदि पार्टी ने आपको उम्मीदवार नहीं बनाया तो क्या करेंगे? के जवाब में निषाद ने कहा कि पार्टी का निर्णय पार्टी हित में जो होगा। उसे स्वीकार किया जायेगा।
पिछड़े वर्ग के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताये की भाजपा में तेज पिछड़ों को दर किनार करने का षड़यंत्र किया जाता है। भाजपा के लिए पिछड़ों की जरूरत है न कि पिछड़ों के लिए भाजपा की। परन्तु भाजपा मात्र पिछड़ों को मुखौटा बनाकर ही रखना चाहती है। पार्टी सूत्रों से जानकारी के अनुसार राजपूत-58, ब्राह्मण-61, भूमिहारध्त्यागी-7 सीटों पर टिकट की दावेदारी किये है। पिछड़ों में कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी-13, कुर्मी-12, निषाद, बिन्द, कश्यप-11, लोधी-7, यादव व गुप्ता, साहू 5-5 जायसवाल-2 क्षेत्रों से दावेदारी किये हैं। 
लेखक समीक्षक है।

No comments: